Vivo Android Update 2024 : Vivo के बहुत सारे स्मार्टफोन्स में जल्द ही नया अपडेट आने वाला है। वीवो ने हाल ही में Android 15 पर डिपेंड अपने कस्टम यूजर इंटरफेस का लेटेस्ट वर्जन, Origin OS 5 पेश किया है। हालांकि, इसका आधिकारिक बीटा रोलआउट अभी स्टार्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। इस अपडेट के तहत कई लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे, और यहां उन डिवाइसों की लिस्ट भी है जो इस अपडेट के लिए योग्य होंगे।
अपकमिंग में मिलेंगे इतने सारे नए फीचर्स
Vivo Android Update 2024 : नए फीचर्स की बात करें तो वीवो के अनुसार, Origin OS 5 ऐप लॉन्चिंग को 15% तेज बनाता है, ऐप स्विचिंग 30% तेज होती है और सीपीयू पावर कंजंप्शन में 26% की कमी होती है। यह इंटेलिजेंट रिसोर्स एलोकेशन का दावा भी करता है, जो फोरग्राउंड ऐप्स को स्मूथली चलाने के लिए रैम पावर को सही जगह पर अलोकेट करता है।
सबसे खास AI असिस्टेंट Little
Vivo Android Update 2024 : इस अपडेट की सबसे खास बात AI असिस्टेंट, “ब्लू हार्ट लिटिल वी” है। इस फीचर की सहायता से वीवो ने सर्कल टू सर्च फीचर को शामिल किया है। जब यूजर स्क्रीन पर किसी आइटम को सर्कल करते हैं, तो लिटिल वी उस आइटम से जुड़े सर्च रिजल्ट और रिकमेंडेशन प्रदान करता है। इसके साथ ही, लिटिल वी यूजर्स को एक वर्चुअल क्लिपबोर्ड बनाने की सुविधा देता है, जहां फोटो, वीडियो, आर्टिकल्स, लिंक और अन्य चीजें स्टोर की जा सकती हैं।
Vivo Android Update 2024 : फोटो और वीडियो के मामले में लिटिल वी ऑटोमैटिक हाइलाइट रील्स क्यूरेट कर सकता है, जिसमें म्यूजिक और लिरिक्स को शामिल किया जा सकता है जो ओवरऑल मूड से मेल खाते हैं। इस फीचर में ऐपल के डायनेमिक आइलैंड का ट्रेंड भी देखा जा सकता है, जहां टेक्स्ट कॉपी करते वक्त पॉप-अप कार्ड दिखाई देते हैं, जो प्रासंगिक एक्शन से जुड़े होते हैं।
लिटिल वी की पहुंच सिर्फ सर्च और ऑर्गनाइजेशन तक सीमित नहीं है। यह कम्युनिकेशन में भी सहायता कर सकता है, जैसे आपके लिए मैसेज लिखने और री-राइट करने के काम में। यह कॉल्स को हैंडल करने और आपको समरी प्रदान करने में भी सक्षम है। लिटिल वी साइन लैंग्वेज को ट्रांसलेट करने की भी क्षमता रखता है और जो लोग देख नहीं सके उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
जो लोग अक्सर सड़क पर होते हैं, उनके लिए Vivo फीचर कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट होकर कॉल और मैसेज का जवाब देने में मदद करता है।
किन डिवाइस में मिलेगा Origin OS 5 अपडेट?
नवंबर 2024
- Vivo: X Fold3 Pro,
- X Fold3, X100 Ultra,
- X100S Pro, X100 Pro,
- X100SiQOO: iQOO 12 Pro,
- iQOO 12, iQOO Neo9S Pro+,
- iQOO Neo9S, iQOO Neo9
दिसंबर 2024
- Vivo:X Fold2, X Flip,
- X90 Pro+, X90 Pro, X90iQOO: iQOO 11 Pro,
- iQOO 11S,
- iQOO 11,
- iQOO Z9 Turbo+
जनवरी 2025
- Vivo: X Fold+,
- X Fold,
- X NoteiQOO: iQOO Neo8 Pro,
- iQOO Neo8,
- iQOO Z9 Turbo,
- iQOO Z9
फरवरी 2025
- Vivo: X80 Pro,
- X80 Pro (Dimensity 9000 version),
- X80, S19 Pro,
- S19iQOO: iQOO 10 Pro,
- iQOO 10,
- iQOO Neo7 (Speed Edition),
- iQOO Neo7 SE
मार्च 2025
- Vivo: S18 Pro,
- S18, S18e,
- Y300 Pro,
- Y300iQOO: iQOO 9 Pro,
- iQOO 9,
- iQOO Neo6,
- iQOO Neo6 SE,
- iQOO Z8
Read Also: Samsung Galaxy J15 Prime : मात्र 5 हजार की कीमत लॉंच हुआ ये धाँसू 5G फोन मिलेगी 7000mAh की बैटरी